1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. ध्वनि भानुशाली को आ रही है लाइव शोज की याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

ध्वनि भानुशाली को आ रही है लाइव शोज की याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

 Published : Jul 23, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 09:51 pm IST

 पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली को स्टेज पर परफॉर्म करने और मस्ती करने की याद आ रही है। अपने स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। 

ध्वनि भानुशाली को आ...- India TV Hindi
ध्वनि भानुशाली को आ रही है लाइव शोज की याद, शेयर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/DHVANI BHANUSHALI

 पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली को स्टेज पर परफॉर्म करने और मस्ती करने की याद आ रही है। अपने स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीरों के एक कोलाज को साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे लोगों के बीच में रहकर मस्ती और बेवकूफी करने की याद आ रही है। हैशटैगथ्रोबैक।"

कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में लाइव शोज पर फिलहाल के लिए रोक है।

हिमेश रेशमिया के बर्थडे पर पत्नी सोनिया ने काटा केक, फैंस को दिया खास मैसेज

ध्वनि के मुताबिक लॉकडाउन का मतलब अपनी देखभाल करने से है। उन्होंने कहा, "सामान्य जिंदगी में भागादौड़ी में हम काफी व्यस्त रहते हैं जिसके चलते हम कई बार अपना ख्याल नहीं रख पाते हैं।"

एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने फैंस को दिए फिटनेस टिप्स, यूं करें खुद की देखभाल

वह आगे कहती हैं, "अपनी त्वचा की देखभाल करने से लेकर संगीत का अभ्यास करना और कसरत करने से लेकर अपनी छोटी बहन के साथ खाना पकाना सीखना, मुझे लगता है कि मुझे अपने बारे में कई नई चीजों का पता लगा है।"

आईएएनएस इनपुट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन