1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने फैंस को दिए फिटनेस टिप्स, यूं करें खुद की देखभाल

एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने फैंस को दिए फिटनेस टिप्स, यूं करें खुद की देखभाल

 Published : Jul 23, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 05:58 pm IST

साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह कैसे खुद की देखभाल कर सकते हैं। 

एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने फैंस को दिए फिटनेस टिप्स, यूं करें खुद की देखभाल- India TV Hindi
एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने फैंस को दिए फिटनेस टिप्स, यूं करें खुद की देखभाल Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने खुद की देखभाल के टिप्स बताए हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंन बताया कि खुद की सेहतमंद रखने के लिए क्या-क्या काम करना है जरूरी। 

सामंथा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सुबह जल्दी उठें। ध्यान करें। सकारात्मक सोचें। सेब का सिरका लें। शरीर और मन दोनों को साफ करें। रोज अपनी त्वचा की देखभाल करें। एक्सरसाइज करें। हाइड्रेट करें। अधिक सकारात्मक विचार रखें।"

तेलुगू एक्‍टर नितिन ने गर्लफ्रेंड शालिनी से हैदराबाद में की सगाई, देखें तस्वीरें

अभी तक इस तस्वीर में  10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक्स किया। इसके साथ ही फैंस काफी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। 

सामंथा ने हाल ही में साझा किया था कि उनका पालतू 'हैश' कोविड-19 ब्लूज यानी तनाव का सामना कर रहे हैं।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए कहा, "हमें कोविड ब्लूज का सामना करना पड़ रहा है। आप लोग कैसे हैं? मैं बस आपको याद दिलाना चाहती हूं कि आप बहुत अच्छे हैं और आप लोग बहुत अच्छा कर रहे हैं। आगे सब ठीक होगा।"

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' सहित ये फिल्में इस सप्ताह ओटीटी पर होगी रिलीज 

सामंथा आने वाले समय में विजय सेतुपति अभिनीत 'काठुवाकुला रेंडू काधल' में दिखेंगी जिसमें नयनतारा भी हैं। विग्नेश शिवा इसके निर्देशक हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन