1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. FLY Teaser: शहनाज गिल-बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो का रिलीज हुआ टीजर, यहां देखें

FLY Teaser: शहनाज गिल-बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो का रिलीज हुआ टीजर, यहां देखें

 Published : Mar 04, 2021 01:30 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 01:33 pm IST

शहनाज गिल और बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो 'फ्लाई' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो को कश्मीर की वादियों में शूट किया गया है।

शहनाज गिल, बादशाह- India TV Hindi
शहनाज गिल और बादशाह Image Source : INSTAGRAM/@BADBOYSHAH

कश्मीर से कई वीडियो और तस्वीरों को शेयर करने के बाद बादशाह और शहनाज़ गिल ने अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'फ्लाई' के टीजर को रिलीज कर दिया है। नए टीजर में शहनाज़ गिल को कार की खिड़की से बाहर लटकते हुए दिखाया गया है। टीजर के बैकग्राउंड में आप एक सुंदर बर्फ से ढकी वादियों को देख सकते हैं। सिंगर एक कार की खिड़की के शीशे पर 'फ्लाई' लिखते नजर आ रहे हैं। अंत में हम देखते हैं कि बादशाह और उचाना अमित एक ओवरकोट में कार के पास खड़े दिख रहे हैं। बर्फ से ढकी कश्मीर घाटी में शहनाज़ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

देखें टीजर 

इस सॉन्ग का पोस्टर 23 फरवरी को रिलीज किया गया था। रिलीज किए गए टीजर के व्यूज़ और लाइक्स और कमेंट्स पर गौर करें तो लोगों यह पसंद आ रहा है। बता दें फैंस ने बादशाह और शहनाज़ गिल के इस वीडियो के लिए जारी किए गए लुक को भी पसंद किया था। म्यूजिक वीडियो 5 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

बीते दिनों दोनों कश्मीर में बर्फबारी के बीच शूटिंग करते दिखाई दिए थे। इस वीडियो में भले ही दोनों की आवाज नहीं सुनाई दे रही थी, लेकिन उनके एक्सप्रेशंस देखकर लग रहा था कि दोनों बेहद खुश हैं और अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "जल्द आ रहा है। इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।"

इससे पहले भी शहनाज ने बादशाह और उचाना अमित के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रश्मिका मंदाना के गाने 'टॉप टकर' पर स्वैग दिखाती नज़र आई थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- "चलो दोनों साइड हटो। इस गाने की फुटेज भी मैं ही लूंगी। बेबी मैं हूं टॉप टकर।"

यहां पढ़ें

सिंगर श्रेया घोषाल बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई फिल्म 'बुलबुल तरंग' की घोषणा की

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पूरी रात चला आईटी का सर्च ऑपरेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन