1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पूरी रात चला आईटी का सर्च ऑपरेशन

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पूरी रात चला आईटी का सर्च ऑपरेशन

 Published : Mar 03, 2021 07:05 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 07:25 am IST

फैंटम फिल्म्स की स्थापना 2011 में निर्देशक अनुराग कश्यप, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता मधु मंटेना और यूटीवी स्पॉटबॉय के पूर्व प्रमुख विकास बहल ने की थी। बाद में 2018 में इसे बंद कर दिया गया था।

ANURAG KASHYAP, TAAPSEE PANNU- India TV Hindi
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू Image Source : ANURAG KASHYAP, TAAPSEE PANNU

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता विकास बहल के 30 ठिकानों पर तलाशी ली और ये सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटी का ये सर्च ऑपरेशन पूरी रात चला। हालांकि अनुराग कश्यप और तापसी से पूछताछ खत्म हो चुकी है। ये तलाशियां मुंबई और पुणे के ठिकानों पर चल रही हैं। इस जांच से संबंधित आयकर विभाग के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "पन्नू, कश्यप और बहल के मुंबई और कई अन्य जगहों के परिसरों में तलाशी ली जा रही है।" हालांकि, सूत्र ने इस मामले को लेकर आगे की जानकारी साझा करने से मना कर दिया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि विभाग की कई टीमें फैंटम्स फिल्म्स समेत मुंबई और पुणे के 30 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। इसमें फैंटम फिल्म्स और इसकी पूर्व पार्टनर मधु मंटेना के परिसर भी शामिल हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग से जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर किया स्टिल

आपको बता दें कि फैंटम फिल्म्स प्रोडूक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी है, जिसमे अनुराग बसु के अलावा डायरेक्टर विक्रमादित्य, प्रोड्यूसर मधु मंटेना और यू टीवी स्पॉटबॉय के पूर्व हेड विकास बहल पार्टनर्स हैं। वर्ष 2015 में इस प्रोडूक्शन कंपनी का 50 परसेंट राइट रिलायंस इंटरटेनमेंट कंपनी ने खरीद लिया था। फैंटम कंपनी के बैनर तले पहली फ़िल्म 2013 में लुटेरा बनी थी जिसमे रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा थे। इसके बाद हंसी तो फंसी और क्वीन फ़िल्म इस कंपनी ने बनाई। इसके बाद थ्रिलर फिल्म अग्ली और एन एच 10 बनाई। इसके बाद अनुष्का शर्मा के साथ हंटर,बॉम्बे वेलवेट और मसान फ़िल्म भी बनाई। अभी मुम्बई के अलावा पुणे में भी रेड चल रही है।

सनी लियोनी ने कहा वो अपने बच्चों की जिंदगी निजी रखने की कोशिश करेंगी    

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप मनमर्जियां के बाद एक बार फिर साथ फिल्म कर रहे हैं। तापसी पन्नू अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा में काम कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन