1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' में फिर साथ काम करेंगे तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, सामने आया दमदार टीजर

थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' में फिर साथ काम करेंगे तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, सामने आया दमदार टीजर

 Written By: IANS
 Published : Feb 12, 2021 07:05 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 07:10 pm IST

दोबारा का निर्माण एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के एक नए डिवीजन कल्ट मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है।

 तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप , taapsee pannu, anurag kashyap- India TV Hindi
 तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप   Image Source : INSTA- TAAPSEE PANNU, ANURAG KASHYAP

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक नई थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' के लिए साथ आ रहे हैं। गुरुवार को तापसी और अनुराग ने फिल्म का रोचक टीजर रिलीज किया था। टीजर में फिल्म का शीर्षक '2.12' लिखा है, यानि कि 2 बजकर 12 मिनट, जिसका हिंदी में उच्चारण 'दो बारा' है। अपनी इस फिल्म के बारे में अभिनेत्री ने शेयर किया, "यह एक अपनी तरह की थ्रिलर बनने जा रही है। यह इसलिए और खास होने जा रही है, क्योंकि इसका निर्देशन अनुराग कर रहे हैं और एकता इसे बना रही हैं। मनमर्जियां के बाद अनुराग के साथ यह मेरा दूसरा कोलाबरेशन है, इसलिए उम्मीदें ज्यादा हैं।"

'राधे' और 'अंतिम' के अलावा सलमान खान की ये 3 फिल्में हैं रिलीज के लिए तैयार

निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा, "दोबारा के साथ हमारी सोच एक नई कहानी लाने की है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। इस बार थ्रिलर में कुछ नया लाने की कोशिश करना है।"

काजोल को इन खानों पर चाहिए कैलोरी रिफंड  

दोबारा का निर्माण एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के एक नए डिवीजन कल्ट मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है। इसके अलावा सुनीर खेत्रपाल का एथेना और गौरच बोस का द वर्मिलियन वर्ल्ड प्रोडक्शन भी शामिल है। एकता कपूर ने कहा,"मैं रोमांचित हूं कि कल्ट मूवीज की पहली फिल्म का निर्देशन अनुराग कर रहे हैं और मुख्य भूमिका तापसी निभा रही हैं। दोनों भी पारंपरिक नहीं है और हमेशा अपनी सीमाओं से पार जाने में भरोसा करते हैं। मैं 2:12 को दुनिया को दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं!"

कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग गोवा में होनी है और जल्द ही यह फ्लोर पर आएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन