1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गुरु रंधावा की लॉकडाउन के बाद 30 जून को स्टेज पर वापसी, करेंगे पहला प्राइवेट लाइव शो

गुरु रंधावा की लॉकडाउन के बाद 30 जून को स्टेज पर वापसी, करेंगे पहला प्राइवेट लाइव शो

 Published : Jun 24, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 06:43 pm IST

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह लॉकडाउन के बाद अपना पहला प्राइवेट लाइव शो करने वाले हैं।

guru randhawa- India TV Hindi
गुरु रंधावा Image Source : INSTAGRAM/GURURANDHAWA

गायक गुरु रंधावा लॉकडाउन के बाद 30 जून को स्टेज पर वापसी करने के लिए पूरी तैयार हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, "लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे काम फिर से शुरू होने को लेकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं 30 जून को अपना पहला निजी लाइव शो करने जा रहा हूं। निजी समारोहों और सामाजिक दूरी को लेकर सरकार के नए दिशानिर्देशकों का पालन करने के साथ लॉकडाउन के बाद यह हमारा पहला शो होगा।"

शो दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। अभी कुछ दिनों पहले ही गुरु ने कहा था कि वे अलग-अलग शहरों में यात्रा करने और प्रशंसकों के लिए परफॉर्मेंस करने को बहुत याद कर रहे हैं।

गुरु ने ट्वीट किया था, "आपके शहर में आने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं और इतना प्यार जताने और समर्थन करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"

गुरु रंधावा का हाल ही में पहला स्पेनिश गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'म्यूवे ला सिंतुरा' है। इसे गुरु ने पिटबुल के साथ गाया है। यह गाना 8 जून को रिलीज किया गया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन