1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Hungama 2: रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 का टाइटल ट्रैक 'हंगामा हो गया'

Hungama 2: रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 का टाइटल ट्रैक 'हंगामा हो गया'

 Published : Jul 21, 2021 03:07 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 03:07 pm IST

फिल्म हंगामा 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस गाने को अनु मलिक से अपने सुरों से सजाया है। 

hungama 2, priyadarshan, bollywood, Hotstar, Pranitha Subhash- India TV Hindi
Hungama 2: रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 का टाइटल ट्रैक 'हंगामा हो गया' Image Source : YOUTUBE/ ISHTAR MUSIC

कॉमेडी-ड्रामा हंगामा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। फिल्म अपने बैक-टू-बैक सुपर मजेदार म्यूजिक वीडियो के साथ काफी चर्चा में है । प्रशंसकों को चुरा के दिल मेरा पर थिरकाने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। यह सॉन्ग अपने उत्साही संगीत और लुभावने सिनेमाई दृश्यों के लिए ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। संगीतकार अनु मलिक अपनी नई और ताजा रचना के लिए काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं। 

यहां देखें

'हंगामा हो गया' टाइटल ट्रेक काफी शानदार बन पड़ा है। स्टेज पर मीजान जाफरी के साथ जबरदस्त ठुमके लगाती शिल्पा शेट्टी को देखकर महसूस ही नहीं होता कि वो कई सालों बाद कमबैक कर रही हैं। उनके चेहरे पर जबरदस्त ग्लो है और वो पूरी तरह हंगामे के मूड में दिख रही हैं। डांस स्टाइल की बात करें तो शिल्पा के डांस के फैंस मुरीद हो गए हैं। 

मीजान जाफरी भी इस सुपरहिट सॉन्ग में जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं। जावेद जाफरी के बेटे मीजान की ये डेब्यू फिल्म है लेकिन उनके डांस मूव्स और स्टाइल देखकर उनका कॉन्फिडेंस दिख रहा है। 

2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म हंगामा की अगली कड़ी का प्रीमियर 23 जुलाई को डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा। परेश रावल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत, फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और रतन जैन, गणेश जैन, चेतन जैन और अरमान वेंचर्स द्वारा समर्थित है। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स एलएलपी के इस प्रोजेक्ट में जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्देशक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ का कॉमेडी से भरपूर मजेदार ट्रेलर बीते दिनों रिलीज कर दिया गया था। इसमें परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी, प्रणिता सुभाष, राजपाल यादव और आशुतोष राणा जैसे कलाकार नज़र आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन