1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नए गाने '2 सीटर कार' से छाईं कनिका कपूर, रिलीज के 2 दिन में ही मिले लाखों व्यूज़

नए गाने '2 सीटर कार' से छाईं कनिका कपूर, रिलीज के 2 दिन में ही मिले लाखों व्यूज़

 Published : Mar 28, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 01:47 pm IST

गायिका कनिका कपूर अपने नए गाने '2 सीटर कार' को लेकर काफी रोमांचित हैं, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है।

Kanika Kapoor- India TV Hindi
Kanika Kapoor new song '2 seater car' Image Source : YOUTUBE/ZEE MUSIC

गायिका कनिका कपूर अपने नए गाने '2 सीटर कार' को लेकर काफी रोमांचित हैं, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है। यह गाना दरअसल एक प्रेमी जोड़े के बीच की बातचीत है। इस गाने को जी म्यूजिक की तरफ से रिलीज किया गया है। गाने को 26 मार्च को रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने को 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कनिका ने को बताया, "मुझे हमेशा अपने गानों में मस्ती-मजाक की तलाश रही है। प्रेमी जोड़ों के बीच कुछ नोंकझोंक, मस्ती से रिश्ता काफी यंग बना रहता है। उम्मीद करती हूं कि लोग इसे पसंद करेंगे।"

वह आगे कहती हैं, "मैं चंडीगढ़ में विक्की संधू के साथ काम कर रही थी, जो इस गाने के गीतकार और कम्पोजर हैं। इस गाने को एक ही दिन में तैयार कर लिया गया। इसके बाद मैं मुंबई आकर गाने के प्रोडक्शन पर काम शुरू की।"

वीडियो सहित इस गाने को कम्प्लीट करने में दो हफ्तों का वक्त लगा, जिसमें दर्शक अमेरिकी सिंगर हैप्पी सिंह को देख सकेंगे। 

यहां देखें गाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन