1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कार्तिक और कृति की फिल्म 'लुका छिपी' से रिलीज हुआ करण सेम्बी के गाने 'मैं देखूं तेरी फोटो' का रीमेक

कार्तिक और कृति की फिल्म 'लुका छिपी' से रिलीज हुआ करण सेम्बी के गाने 'मैं देखूं तेरी फोटो' का रीमेक

 Published : Feb 12, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 01:31 pm IST

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Photo Song- India TV Hindi
Photo Song

Photo Song: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' का तीसरा गाना 'फोटो' रिलीज हो गया। खास बात यह है कि लुका छिपी से अब तक तीन गाने रिलीज हुए हैं और तीनों गाने पुराने गानों के रीमेक हैं। यह गाना भी रीमिक्स है जिसे तनिष्क बागची ने री-कम्पोज किया है। यह गाना पंजाबी सिंगर करण सेम्बी का है, जिसका म्यूजिक गोल्ड बॉय ने दिया है। गाने के लिरिक्स निर्माण ने लिखे हैं।

गाने में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों फोन पर बात करते दिख रहे हैं। गाने में पंकज त्रिपाठी की भी झलक है। तो देर किस बात की आप भी सुनिये ये गाना-

अब आपने ये गाना सुन लिया तो आपको ओरिजनल गाना सुनने का भी मन कर रहा होगा, तो लीजिए पेशे खिदमत है करण सेम्बी का ओरिजनल गाना। इस गाने को टी-सीरीज पंजाबी ने साल 2016 में रिलीज किया था। अब तक इस गाने को 41 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यहां देखिए ओरिजनल गाना-

गाना आज मुंबई के SVKM's Group of Institute में रिलीज किया गया। इस मौके पर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मौजूद रहे। कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी।

 कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' के दो गाने रिलीज हुए और दोनों ही गाने पहले रिलीज हो चुके गानों के रीमेक हैं। सबसे पहले अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'अफलातून' के गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में, पोस्टर लगवा दो बाजार में' का रीमेक रिलीज हुआ। इसके बाद टोनी कक्कड़ के गाने 'कोका कोला' का रीमेक भी इस गाने में इस्तेमाल किया गया। गाने में इस बार आवाज टोनी कक्कड़ के साथ उनकी बहन नेहा कक्कड़ की भी थी।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की 'लुका छिपी' में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

#SpeakerPhatJaaye: 'टोटल धमाल' का नया गाना हुआ रिलीज, अभी देखिए

Badla Trailer: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Confirmed: दिशा पाटनी या सारा अली खान नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर करेंगी Baaghi 3 में टाइगर के साथ रोमांस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन