Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. फ़िल्म 'मलंग' का नया गाना 'हुई मलंग' हुआ रिलीज़

फ़िल्म 'मलंग' का नया गाना 'हुई मलंग' हुआ रिलीज़

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 03, 2020 02:00 pm IST, Updated : Feb 03, 2020 02:00 pm IST

दिशा पाटनी पर फिल्माया ये गाना 'हुई मलंग' काफी खूबसूरत है।

 'मलंग' का नया गाना 'हुई...- India TV Hindi
 'मलंग' का नया गाना 'हुई मलंग' हुआ रिलीज़

मुंबई:  आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू जैसे सितारों से सजी फिल्म 'मलंग' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने गाने, पोस्टर और दमदार ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। निर्माताओं ने अब फ़िल्म से नया गाना "हुई मलंग" रिलीज़ कर दिया है।

गीत "हुई मलंग" को दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है जिसमें अभिनेत्री ने अपने सेक्सी अंदाज़ से मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह एक ग्रूवी सॉन्ग है जो दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है। एसीस कौर ने इस गाने को आवाज़ दी है और बोल कुनाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया द्वारा लिखित हैं। वही, म्यूजिक राजू सिंह, कुणाल मेहता, चरण सिंह पठानिया और अबिन थॉमस ने दिया है।

इस वजह से अनिल कपूर ने ठुकरा दी थी 'मलंग'

'मलंग' 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।

अर्पिता की बेटे आहिल और बेटी आयत के साथ फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement