1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मीका सिंह और चाहत खन्ना का गाना 'क्वारनटीन लव' हुआ रिलीज, लॉकडाउन में रोमांस करते आए नजर

मीका सिंह और चाहत खन्ना का गाना 'क्वारनटीन लव' हुआ रिलीज, लॉकडाउन में रोमांस करते आए नजर

 Published : Apr 16, 2020 07:30 am IST,  Updated : Apr 16, 2020 12:45 pm IST

मीका सिंह और चाहत खन्ना का गाना क्वारेंटाइन लव रिलीज हो गया है। इस गाने में लॉकडाउन में एक लव स्टोर दिखाई गई है।

मीका सिंह और चाहत...- India TV Hindi
मीका सिंह और चाहत खन्ना Image Source : INSTAGRAM

सिंगर मीका सिंह और टीवी एक्ट्रेस चाहता खन्ना काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए थे। दोनों एक-दूसरे के साथ कई फोटोज शेयर कर रहे थे। जिसके देखकर लग रहा था कि दोनों लॉकडाउन में साथ में रह  रहे हों। मगर बाद में चाहत ने यह साफ कर दिया था कि दोनों एक गाना शूट कर रहे हैं। अब वह गाना रिलीज हो गया है। यह पुराने गाने 'बड़े अच्छे लगते हैं' का रीमेक वर्जन है।

क्वारनटीन लव (Quarantine Love) में चाहत खन्ना और मीका सिंह की एक लव स्टोरी दिखाई गई हैं। यह लॉकडाउन में एक कपल की कहानी है। दोनों गाने में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसे मोबाइल से शूट किया गया है।

यह गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि चाहत ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया है और मीका सिंह के घर पर रह रही हैं। जिसपर चाहत ने रिएक्ट किया था। उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की बात को झूठ ठहराते हुए बताया था कि मैं मीका सिंह के साथ वाली बिल्डिंग में रहती हूं। इस गाने की शूटिंग लॉकडाउन से पहले हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन