1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Watch: एक-दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, शादी का वीडियो आया सामने

Watch: एक-दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, शादी का वीडियो आया सामने

 Published : Oct 24, 2020 03:18 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 06:58 pm IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है।

neha kakkar and rohanpreet singh wedding- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की हुई शादी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। उनकी शादी की फोटोज और वीडियो सामने आई हैं। कोरोना काल की वजह से वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। 

नेहा कक्कड़ ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है, जबकि रोहनप्रीत ने भी मैचिंग आउटफिट पहना है। दोनों गुरुद्वारा में फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं।

Video: रिंग सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ने जमकर लगाए ठुमके, रोहनप्रीत सिंह ने भी दिया पूरा साथ

बता दें कि पिछले कई दिनों से नेहा कक्कड़ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत सिंह संग अपनी एक फोटो शेयर करते हुए रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद उन्होंने अपने नए गाने 'नेहू दा व्याह' की घोषणा की, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

नेहा की हल्दी, मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रोहनप्रीत की बात करें तो वो पंजाबी सिंगर हैं और कई रिएलिटी शोज में नज़र आ चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन