1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आर्थिक तंगी झेल रहे गीतकार संतोष आनंद को नेहा कक्कड़ देंगी 5 लाख रुपये

आर्थिक तंगी झेल रहे गीतकार संतोष आनंद को नेहा कक्कड़ देंगी 5 लाख रुपये

 Written By: IANS
 Published : Feb 18, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 10:17 pm IST

नेहा इस शो की जज हैं, जिसमें आनंद मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के प्यारेलाल संग एक मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। 

संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ - India TV Hindi
संतोष आनंद को नेहा कक्कड़ देंगी 5 लाख रुपये   Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी पाश्र्वगायिका नेहा कक्कड़ रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के एक आगामी एपिसोड में इंडस्ट्री के दिग्गज गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख रुपये मदद राशि देंगी। अभी कुछ ही दिनों पहले गीतकार ने इस बात का जिक्र किया था कि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और काफी परेशान हैं। नेहा इस शो की जज हैं, जिसमें आनंद मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के प्यारेलाल संग एक मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल 'प्रेमरोग', 'रोटी कपड़ा और मकान' व 'शोर' जैसी फिल्मों में आनंद संग काम कर चुके हैं।

शो में भावुक होकर नेहा, संतोष आनंद को 5 लाख रुपये की राशि दान में देने की बात कहती हैं और साथ ही भारतीय मनोरंजन उद्योग से यह अपील करती नजर आती हैं कि वह संतोष जी को कुछ काम दें, क्योंकि वह इस इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

नेहा ने कहा,  "यह हम लोगों की ही जिम्मेदारी है कि हम बुरे वक्त में अपने सहकर्मियों की मदद करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन