1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Video: नेहा कक्कड़ ने ऑडिशन के वक्त कही थी ये बात, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Video: नेहा कक्कड़ ने ऑडिशन के वक्त कही थी ये बात, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

 Published : Feb 12, 2021 07:26 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 09:02 am IST

अपने करियर की शुरुआत में नेहा रिएलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि वो ऑडिशन की तैयारी कर रही हैं।

neha kakkar indian idol audition throwback video viral- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ का पुराना वीडियो हो रहा वायरल  Image Source : FACEBOOK: VIVID STUDIO/INSTA: NEHAKAKKAR

नेहा कक्कड़ एक ऐसी सिंगर हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज के दौर में हर कोई उनकी आवाज की दीवाना है। उनके गाने और पार्टी सॉन्ग रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नेहा ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने सिगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में किस तरह से हिस्सा लिया, कैसे जज उनकी आवाज से इंप्रेस हुए, उनकी दमदार स्टेज परफॉर्मेंस, सब कुछ एक वीडियो में देखने को मिलेगा। 

ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। अपने करियर की शुरुआत में नेहा रिएलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि वो ऑडिशन की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि वो एक बड़ी सिंगर बनें और उनका नाम हो। 

चाय-समोसा बेचकर घर का खर्च चलाते थे नेहा कक्कड़ के पिता, आसान नहीं था कक्कड़ भाई-बहनों का संघर्ष

वो जज सोनू निगम, फराह खान और अनू मलिक के सामने गाना गाती हैं। जजों को उनकी आवाज काफी पसंद आती है। इसके बाद वो कैसे धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है। 

निजी जिंदगी की बात करें तो नेहा ने गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ विवाह रचाया था। उनकी शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन