1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सेलिना गोमेज सहित कई इंटरनेशनल फीमेल सिंगर्स को पछाड़ नेहा कक्कड़ ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

सेलिना गोमेज सहित कई इंटरनेशनल फीमेल सिंगर्स को पछाड़ नेहा कक्कड़ ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

 Published : May 08, 2020 11:03 am IST,  Updated : May 08, 2020 12:36 pm IST

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने 2019 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली महिला सिंगर की लिस्ट में दूसरे नंबर जगह बनाई है।

neha kakkar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों से सभी का दिल जीत चुकी हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आजकल कई मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। सबको एंटरटेन करने वाली नेहा कक्कड़ ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। नेहा का नाम 2019 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली महिला आर्टिस्ट की लिस्ट मे शामिल है। नेहा ने इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक्स एक्ट्रस चार्ज की लिस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कई इंटरनेशनल सिंगर्स को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर जगह बनाई है।  केरल जी, ब्लैकपिंक, सेलेना गोमेज, बिलि एलिस, ग्रैंड जैसी जैसी पॉपुलर सिंगर्स को पछाड़ा है। नेहा कक्कड़ ने 4.5 बिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में 4.8 बिलियन व्यूज के साथ पहले नंबर पर कार्डी बी हैं।

नेहा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-आपका धन्यवाद कैसे करुं। जय माता दी। आपकी नेहू। नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके उन्हें बधाई दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी और बहन सोनू के साथ एक सिंगिंग रिएलिटी शो लॉकडाउन सिंगिंग सुपरस्टार लेकर आ रही हैं। इस शो में कंटेस्टेंट के साथ तीनो भाई-बहन के लाइफस्टाइल के बारे में दिखाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन