1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ भाई टोनी और बहन सोनू के साथ ढूंढेगी 'लॉकडाउन सिंगिंग सुपरस्टार'

नेहा कक्कड़ भाई टोनी और बहन सोनू के साथ ढूंढेगी 'लॉकडाउन सिंगिंग सुपरस्टार'

 Published : May 06, 2020 11:50 am IST,  Updated : May 06, 2020 12:16 pm IST

Lockdown Singing Superstar: नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी और बहन सोनू के साथ एक सिंगिंग रिएलिटी शो लेकर आने वाली हैं। इस शो में वह लॉकडाउन सिंगिग सुपरस्टार ढूंढते नजर आएंगी।

neha kakkar tony kakkar and sonu kakkar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ एक और सिंगिंग रिएलिटी शो जज करने के लिए तैयार हैं। इस बार शो में उनके साथ जज कोई और नहीं बल्कि उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ होने वाले हैं। शो का नाम घर घर सिंगर होगा जिसमें भारत का पहला लॉकडाउन सिंगिंग सुपरस्टार ढूंढा जाएगा।

इस सिंगिंग रिएलिटी शो में ना केवल कंटेस्टेंट के ऑडिशन देखेंगे बल्कि तीनो भाई-बहन के लाइफस्टाइल के बारे में भी दिखाया जाएगा। नेहा कक्कड़ ने शो के बारे में कहा- टोनी और सोनू के साथ काम करना इस शो को और स्पेशल बना देगा।

कोइमोई डॉट कॉम के मुताबिक नेहा कक्कड़ ने कहा- हम हमेशा से कहते थे अगर कुछ स्पेशल आएगा तो हम साथ में आएंगे। जी  टीवी यह कॉन्सेप्ट हमारे पास लेकर आया और हम उसे मना ना कर सके। कोविड-19 लॉकडाउन किसी के लिए भी आसान नहीं है और हम ऑडियन्स को एंटरटेन करने के लिए हम भारत के हर कोने में इंडिया का सिंगिंग सेंसेशन ढूंढेंगे। ऑडिशन के लिए सभी कंटेस्टेंट अपने घर पर ही फोन में गाना रिकॉर्ड करके भेजेंगे। यह शो 'घर घर सिंगर' जल्द ही जी टीवी पर शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन