1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अरिजीत सिंह की आवाज़ में रिलीज हुआ 'जय मम्मी दी' का नया गाना 'दरियागंज'

अरिजीत सिंह की आवाज़ में रिलीज हुआ 'जय मम्मी दी' का नया गाना 'दरियागंज'

 Published : Jan 02, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 02:16 pm IST

'जय मम्मी दी' का नया गाना 'दरियागंज' रिलीज हो गया। गाने में अरिजीत की मधुर आवाज सुनाई दे रही है।

जय मम्मी दी- India TV Hindi
जय मम्मी दी

मुंबई: सनी सिंह और सोनाली सहगल की फिल्म 'जय मम्मी दी' से 'दरियागंज' रिलीज़ हो गया है। यह फ़िल्म का पहला स्लो-रोमांटिक गीत है जिसे सुनकर आपको प्यार का एहसास जरूर होगा। इस गाने को अरिजीत सिंह और ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल सिद्धान्त कौशल ने इसके बोल लिखे हैं और अमर्त्य बोबो राहुत ने गाने का म्यूजिक दिया है। इस गाने को मुख्य जोड़ी सनी सिंह और सोनाली सहगल पर फ़िल्माया गया है जहाँ दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार में नज़र आ रहे हैं, लेकिन दोनों की मम्मी की वजह से उनके प्यार का यह सफ़र ऊबड़खाबड़ रास्तों से भरा हुआ है।

फिल्म के एक्टर सनी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर गाने को शेयर किया है। नए साल की एक शानदार शुरुआत, दरियागंज गाने के साथ। इसे अपने सोलमेट के साथ साझा करें!

 'जय मम्मी दी' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है, जिसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से दो माताओं की नोकझोंक ही उनके बच्चों और दोनों परिवारों के अन्य सदस्यों के बीच केमिस्ट्री को बढ़ावा देती है। "जय मम्मी दी" नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 17 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन