1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नोरा फतेही ने चार्टबस्टर 'एक तो कम ज़िंदगानी' के एक साल होने पर शानदार लम्हों को किया याद

नोरा फतेही ने चार्टबस्टर 'एक तो कम ज़िंदगानी' के एक साल होने पर शानदार लम्हों को किया याद

 Published : Oct 11, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 07:30 pm IST

गाने से खूबसूरत यादों को ताजा करते हुए नोरा फतेही ने रिहर्सल वीडियो के साथ-साथ चार्टबस्टर सॉन्ग के सेट के वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया।

nora fatehi- India TV Hindi
'एक तो कम ज़िंदगानी' के एक साल  Image Source : INSTAGRAM- NORA FAERHI

फुट-टैपिंग चार्टबस्टर 'एक तो कम जिंदगानी' की पहली सालगिरह का जश्न मनाते हुए नोरा फतेही ने अपने फैन्स और फ़ॉलोअर्स के साथ इस उम्दा डांस नंबर बनाने की झलक साझा की है। पिछले साल के सबसे बड़े चार्टबस्टर्स में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले नोरा फतेही के गाने को एक्ट्रेस के खूबसरूत डांस और मूव्स की वजह से खूब पसंद किया गया था। गाने से खूबसूरत यादों को ताजा करते हुए नोरा फतेही ने रिहर्सल वीडियो के साथ-साथ चार्टबस्टर सॉन्ग के सेट के वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया। 

नोरा ने अपने हर काम में एक्स फैक्टर को शामिल करते हुए 'दिलबर', 'ओ साकी साकी', 'कमरिया' जैसे कुछ सबसे लोकप्रिय चार्टबस्टर्स किये हैं, साथ ही 'एक तो कम ज़िंदगानी' के साथ-साथ बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्में भी की हैं जिन्होंने एक कलाकार के रूप वे और बेहतर नजर आयी हैं।

नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने वाले वीडियो पर टेरेंस लुईस का बयान आया सामने

नोरा को हाल ही में एक डांस रियलिटी शो में जज के रूप में देखा गया था। वे आगे 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही जल्द ही गुरु रंधावा के साथ एक गाने में भी नजर आने वाली हैं, इस गाने के प्रमोशन के लिए नोरा द कपिल शर्मा शो में भी पहुंची, शो की शूटिंग पूरी हो गई है, जल्द ही इसका टेलीकास्ट किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन