मुंबई: बॉलीवुड मूवी 'भांगड़ा पा ले' का पार्टी सॉन्ग 'पेग शेग' रिलीज हो गया। यह गाना सनी कौशल और रुख्शार ढिल्लन के बीच धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। यह गाना एक परफेक्ट पार्टी नंबर है जो आपको अपनी बीट्स पर झूमने पर मजबूर कर देगा। गाने का वीडियो काफी दिलचस्प है क्योंकि गाने की शुरुआत रुख्शार के ठुमकों से होती है, और उसके बाद सनी कौशल उनके साथ कदम मिलते हुए नज़र आते हैं। पेग शेग को एक एनर्जेटिक पार्टी नंबर कहना गलत नहीं होगा।
Related Stories
आरएसवीपी ने अपने सोशल मीडिया पर गाना शेयर किया है और लिखा है- सिर पर चढ़के बोलेगी, भांगड़ा की हर बीट, यह वक्त है आपके कदम को थिरकाने का।