मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपकमिंग मूवी 'गुड न्यूज' को प्रमोट करने में बिजी हैं, लेकिन वे अपने नन्हें नवाब तैमूर अली खान का ख्याल रखना नहीं भूलती हैं। करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो जल्द ही तैमूर को अपनी मूवीज 'गोलमाल सीरीज', 'जब वी मेट' और 'ओमकारा' दिखाने की प्लानिंग कर रही हैं।
Related Stories
करीना कपूर ने मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान बताया कि तैमूर को जानवरों से काफी लगाव है। वो 'जंगल बुक' के किरदारों जैसे बघीरा, अकेला और बालू को देखकर बहुत खुश होता है। उसे ड्रॉइंग करना भी पसंद है।
करीना ने कहा, 'जब हमने उसे जंगल बुक दिखाई तो वो जानवरों से दोस्ती करने लगा। इसी वजह से मैं और सैफ उसे गोलमाल सीरीज, ओमकारा और जब वी मेट दिखने की योजना बना रहे हैं, ताकि हम उसे अपने काम के बारे में समझा सके। उसे पता होना चाहिए कि उसे माता-पिता क्या काम करते हैं।'
गौरतलब है कि तैमूर अली खान उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है, जिसमें अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नज़र आएंगी।