1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, जल्द ही रिलीज होने वाला है नया गाना

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, जल्द ही रिलीज होने वाला है नया गाना

 Published : Mar 30, 2021 01:11 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 01:15 pm IST

पंजाबी सिंगर दिलजान की मंगलवार को अमृतसर के जंडियाला गुरु के करीब सड़क हादसे में निधन हो गई। वह अपनी कार से अमृतसर से करतारपुर जा रहे

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौंत, 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला है नया गाना- India TV Hindi
पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौंत, 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला है नया गाना Image Source : INSTAGRAM/DILJAANLIVE

पंजाबी सिंगर दिलजान की मंगलवार को अमृतसर के जंडियाला गुरु के करीब सड़क हादसे में निधन हो गई। वह अपनी कार से अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। यह हादसा कार में डिवाइडर टकराने के कारण हुआ।  जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वह कार में अकेले ही थे। उनके जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सुकशिंदर शिंदा सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया। 

दिलजान मंगलवार को तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार से जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वहां से गुजर रहे लोगों से उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। 

आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़

सुकशिंदर सिंह ने दिलजान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। इस दुनिया से दिलजान की विदाई।'

दिल्ली के पब के बाहर नहीं हुई अजय देवगन पिटाई, एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर कही ये बात

आपको बता दें कि दिलजान का नया गाना 'तेरे वरगे 2'  जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसी को लेकर वह सोमवार को एक मीटिंग अटेंड करने के लिए अमृतसर गए थे। दिलजान साल 2021 में टीवी सीरियल शो सुरक्षेत्र के रनरअप रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन