1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़

आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़

 Published : Mar 30, 2021 12:19 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 12:19 pm IST

प्रभास के कार कलेक्शन में एक ओर लग्जीरियस कार का नाम जुड़ गया है। एक्टर ने लेम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर खरीद ली है।

आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़- India TV Hindi
आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़ Image Source : INSTA/PRABHASFAN4LIFE

साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी एक्टिंग से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में राज़ करते हैं। वहीं प्रभास ने अपनी ड्रीम कार खरीद ली है। जी हां प्रभास के कार कलेक्शन में एक ओर लग्जीरियस कार का नाम जुड़ गया है। एक्टर ने लेम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर खरीद ली है। आपको बता दें कि इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपए है। 

सोशल मीडिया में कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह कार का कवर हटाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हैदराबाद की सड़कों में वह इस कार को चलाते हुए भी नजर आए। 

पूजा बत्रा की होली फोटोज में दिखी सालों पुरानी एक्ट्रेस, आमिर खान संग कर चुकी है काम, आपने पहचाना?

सुपरस्टार प्रभास से ऑरेंज कलर की लेम्बॉर्गिनी अपने पिता सूर्या नारायण राजू के बर्थ एनिवर्सरी पर खरीदी है। 

होली पर ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जमकर नाची अंकिता लोखंडे, पैर छूने का वीडियो हो रहा वायरल

आपको बता दें कि प्रभास के पास पहले से ही जगुआर एक्सजे, रोल्स रॉयस फैंटम, बीएमडब्लू एक्स, रेंज रोंवर और सेंडान स्कोडा सुपर्ब है। 

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह राधे श्याम, सलार में नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन