1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली के पब के बाहर नहीं हुई अजय देवगन पिटाई, एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर कही ये बात

दिल्ली के पब के बाहर नहीं हुई अजय देवगन पिटाई, एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर कही ये बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 12:46 pm IST

अभिनेता अजय देवगन के कार्यालय ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि दिल्ली में हुए एक विवाद के वीडियो में वो नहीं हैं।

दिल्ली के पब के बाहर अजय देवगन हुई पिटाई, एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई - India TV Hindi
दिल्ली के पब के बाहर अजय देवगन हुई पिटाई, एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई  Image Source : INSTAGRAM/AJAYDEVGN

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की पिटाई का एक कथित वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्टर का दिल्ली के एक पब के बाहर हो गया था । जिसमें लोगों ने उसकी खूब पिटाई की थी।  वहीं अभिनेता अजय देवगन के कार्यालय ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि दिल्ली में हुए एक विवाद के वीडियो में वो नहीं हैं। 

वीडियो में एक पब के बाहर दो लोगों को लड़ते हुए देखा गया है, जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुरुषों में से एक सफेद शर्ट पहने हुए व्यक्ति को अजय देवगन समझ लिया गया।

आखिरकार पूरा हुआ 'बाहुबली' का सपना, प्रभास ने खरीद ली लेम्बॉर्गिनी, कीमत 6 करोड़

बयान में कहा गया है, जनवरी 2020 में 'तानाजी-द अनसंग योद्धा' के प्रचार के बाद से अजय देवगन दिल्ली नहीं गए हैं। इसलिए दिल्ली में एक पब के बाहर हुए झगड़े में सुपरस्टार को शामिल करने की मीडिया रिपोर्ट बिल्कुल निराधार और असत्य है। हम समाचार एजेंसियों से अनुरोध करते हैं और मीडिया को इस बात पर ध्यान देने के लिए कहते हैं कि पिछले 14 महीनों से देवगन मुंबई में हैं और 'मैदान', 'मेडे' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया से अनुरोध है कि वो तथ्यों की पड़ताल कर लें। 

पूजा बत्रा की होली फोटोज में दिखी सालों पुरानी एक्ट्रेस, आमिर खान संग कर चुकी है काम, आपने पहचाना?

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन