1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, पटियाला में वीकेंड लॉकडाउन में कर रहे थे शूटिंग

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, पटियाला में वीकेंड लॉकडाउन में कर रहे थे शूटिंग

 Written By: PTI
 Published : May 02, 2021 07:04 am IST,  Updated : May 02, 2021 07:04 am IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बनूर इलाके के एक गांव में शूटिंग के लिये 100 से अधिक लोग जमा हो गये थे जबकि पंजाब में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू था ।

Gippy Grewal booked for defying weekend lockdown in patiala- India TV Hindi
पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन में कर रहे थे शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: GIPPYGREWAL

पंजाब के पटियाला जिले के बनूर में एक फिल्म की शूटिंग कर कोविड—19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में पंजाबी गायक एवं अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल एवं उनके क्रू के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि उन सबको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बनूर इलाके के एक गांव में शूटिंग के लिये 100 से अधिक लोग जमा हो गये थे जबकि पंजाब में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू था । 

कोरोना पॉजिटिव अनिरुद्ध दवे की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुए शिफ्ट, दोस्तों कर रहे प्रार्थना करने की अपील ​

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ग्रेवाल और क्रू के कुछ सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि बनूर पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता समेत अन्य अधिनियम की अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन