1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Raanjhana Song out: अरिजीत सिंह की प्यारी सी आवाज और हिना खान-प्रियांक शर्मा की जबरदस्त केमिस्ट्री

Raanjhana Song out: अरिजीत सिंह की प्यारी सी आवाज और हिना खान-प्रियांक शर्मा की जबरदस्त केमिस्ट्री

 Published : Dec 12, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 01:16 pm IST

हिना खान और प्रियांक शर्मा पर फिल्माया गाना 'रांझणा' रिलीज हो गया।

Raanjhana Song out- India TV Hindi
Raanjhana Song out

Raanjhana Song out:  हिना खान और प्रियांक शर्मा का मोस्ट अवेटेड लव सॉन्ग 'रांझणा' आज फाइनली रिलीज हो गया। पहले पोस्टर और फिर टीजर ने फैन्स को प्रत्याशित कर दिया था और वो बेसब्री से इस गाने का इंतजार कर रहे थे। आज जैसे ही गाना रिलीज हुआ लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस गाने में अरिजीत सिंह की बहुत ही प्यारी आवाज सुनाई दे रही है, वैसे भी लव सॉन्ग गाने में अरिजीत से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। गाने में प्रियांक शर्मा और हिना खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की दोस्ती हमने बिग बॉस हाउस में देखी थी, अब इस गाने में दोनों एक दूसरे के साथ इतने अच्छे लग रहे हैं कि आप उन्हें देखते रह जाएंगे। 

यह गाना एक ऐसे कपल पर आधारित है जो पिछले जन्म में जाति और धर्म के बंधन की वजह से एक नहीं हो पाए थे। लेकिन इस जन्म में दोनों की एक बार फिर मुलाकात होती है। गाना एक दिलचस्प मोड़ पर खत्म होता है, गाने का दूसरा पार्ट भी आएगा। आप देखिए ये गाना और हमें बताइए कि आपको ये प्यारा सा गाना कैसा लगा?

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन