1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज का लॉकडाउन लव सॉन्ग 'तेरे बिना' यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज का लॉकडाउन लव सॉन्ग 'तेरे बिना' यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

 Published : May 13, 2020 04:42 pm IST,  Updated : May 13, 2020 05:03 pm IST

12 मई को रिलीज हुए सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज के गाने 'तेरे बिना' को 24 घंटे के अंदर 12 मिलिनय से ज्यादा लोगों ने देखा। फैन्स इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

Tere Bina Salman Khan Song: Music Salman Khan Jacqueline Fernandez s Lockdown Love Song Tere Bina Tr- India TV Hindi
सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज  Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से ही, ज्यादातर लोग या तो उन गतिविधियों पर हाथ आजमा रहे हैं जो वे हमेशा से करना चाहते थे या फिर अपने पैशन को पूरा करने में व्यस्त हैं। सुपरस्टार सलमान खान, जो अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, अपने समय का बेहद प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में उन पर और जैकलीन फर्नांडीज पर फिल्माया गया लव सॉन्ग 'तेरे बिना' का वीडियो रिलीज़ किया था जो लॉन्च के बाद से ही प्रशंसकों की जुबान पर छाया हुआ है।

 ये गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। 12 मई को रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे के अंदर 12 मिलिनय से ज्यादा लोगों ने देखा। फैन्स इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान ने गाने का ऑडियो रिलीज़ कर दिया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,"वीडियो देख लिया, अब ऑडियो भी सुन लो।#TereBinaAudio out now!" 

 "तेरे बिना" को खुद सलमान ने गाया और निर्देशित किया है और इसे सलमान के पनवेल फार्महाउस और उसके आसपास शूट किया गया है। इस वीडियो में सुरम्य बैकग्राउंड, खूबसूरत लिरिक्स और जैकलीन व सलमान की शानदार केमिस्ट्री आपका दिल जीत लेती है। सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज़ में गुनगुनाया गया यह गाना उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन