1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'भाई भाई' गाने को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सलमान खान ने कहा- छोटे भाई-बहनों को जरूर सुनाएं

'भाई भाई' गाने को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सलमान खान ने कहा- छोटे भाई-बहनों को जरूर सुनाएं

 Published : May 27, 2020 06:07 pm IST,  Updated : May 27, 2020 06:07 pm IST

सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को सरप्राइज देने के लिए भाई भाई गाना रिलीज किया था, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

salman khan bhai bhai- India TV Hindi
सलमान खान ने फैंस का जताया आभार Image Source : INSTAGRAM: @BEINGSALMANKHAN

कोरोना वायरस की वजह से इस बार की ईद की रौनक फीकी रही। हर साल इस मुबारक दिन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म रिलीज करते थे। इस बार उनकी मूवी राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, सलमान ने अपने फैंस को निराश नहीं होने दिया और उन्हें ईदी देते हुए अपना नया गाना 'भाई भाई' लॉन्च किया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सलमान ने इसके लिए सभी का आभार जताया है और अपील की है कि लोग अपने छोटे भाई-बहनों को ये गाना जरूर सुनाएं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'भाई भाई को जबरदस्त रिस्पॉन्स देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। प्लीज आजकल की जेनरेशन को ये गाना बार-बार सुनाएं। अपने छोटे भाई-बहनों, बच्चों और अन्य को भी। एक बार फिर से शुक्रिया। भगवान सभी की रक्षा करें। #BhaiBhai'

इस साल 'दबंग' स्टार अपनी फिल्म को रिलीज नहीं कर पाएं, लेकिन अपनी तारीख को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने एक स्पेशल ईद सॉन्ग के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया।

ईद पर रिलीज होने वाली थी 'राधे'

सलमान हर साल ईद पर 'वांटेड', 'दबंग', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों को रिलीज करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते आए हैं, इस साल भी उनकी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसमें दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

इससे पहले, सलमान ने हाल ही में लॉकडाउन के बीच अपने चैनल पर 'प्यार करोना' और 'तेरे बिना' नामक दो गाने लॉन्च किए थे, जिन्हें प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन