1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'चंद्रावल' सोशल मीडिया में मचा रहा धमाल, आप भी देखें

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'चंद्रावल' सोशल मीडिया में मचा रहा धमाल, आप भी देखें

 Published : Jan 19, 2021 10:32 am IST,  Updated : Jan 19, 2021 10:39 am IST

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने म्यूजिक वीडियो के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही उनका नया गाना 'चंद्रावल' रिलीज हुआ है।

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'चंद्रावल' ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल- India TV Hindi
सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'चंद्रावल' ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल Image Source : YOUTUBE/SONOTEK

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने म्यूजिक वीडियो के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही उनका नया गाना 'चंद्रावल' रिलीज हुआ है। जिसमें अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके है। डासिंग क्वीन सपना के फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी लंबी है। उनके वीडियो सोशल मीडिया में अधिकतर वायरल होते रहते हैं।

सपना के इस वीडियो की बात करें तो इसके डायरेक्टर दीपेश गोयल है। वहीं सुमित कौशिक और सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। वहीं म्यूजिक एमजे रिकॉर्ड्स ने दिया। इसके साथ ही गाने के बोल नवीन बिशु बाबा ने लिखे है।

Gale Lagana Hai: नेहा कक्कड़-टोनी कक्कड़ का गाना रिलीज, आर्मी के जवान की लव स्टोरी देखकर रो देंगे आप

सपना चौधरी का साल 2021 का यह हरियाणा गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 48 घंटे नें 19 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है।

सपना चौधरी का एक और गाना 20 जनवरी को रिलीज होने वाला है। 'लोरी' नाम के इस गाने में सपना एक मां का किरदार निभा रही हैं। इस गाने को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

सपना चौधरी  हरियाणा फिल्मों के अलावा बॉलीवुड और पंजांबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। साल 2020 में वह एक प्यारे से बच्चे की मां बनी हैं।

टाइगर श्रॉफ के नए गाने 'कैसानोवा' के टीजर पर दिशा पटानी का कमेंट हुआ वायरल, देखें Video

मां बनने के बाद सपना चौधरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक्स की कई तस्वीरें शेयर की है। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन