1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Gale Lagana Hai: नेहा कक्कड़-टोनी कक्कड़ का गाना रिलीज, आर्मी के जवान की लव स्टोरी देखकर रो देंगे आप

Gale Lagana Hai: नेहा कक्कड़-टोनी कक्कड़ का गाना रिलीज, आर्मी के जवान की लव स्टोरी देखकर रो देंगे आप

 Published : Jan 18, 2021 07:50 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 07:51 pm IST

गले लगाना है गाने में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की आवाज सुनाई दे रही है, गाने को निया और शिविन नारंग पर फिल्माया गया है। ये एक आर्मी के जवान की प्रेम कहानी को दर्शाता है।

Gale Lagana Hai- India TV Hindi
Gale Lagana Hai Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

टोनी कक्कड़ और उनकी बहन नेहा कक्कड़ ने साथ मिलकर एक और गाना बनाया है जिसका टाइटल है- गले लगाना है। गाना आज रिलीज हो गया और खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने में निया शर्मा और शिविन नारंग नजर आ रहे हैं, दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। गाने के लिरिक्स टोनी कक्कड़ ने लिखे हैं और गाने को म्यूजिक भी टोनी ने दिया है। यह गाना एक ऐसे कपल पर आधारित है जिसमें पति इंडियन आर्मी में होता है और उसकी वाइफ पति के शहीद होने के बाद पुरानी यादों के बारे में सोचती है।

गाना बेहद इमोशनल कर देने वाला है, शोना शोना, धीमे धीमे और कोकाकोला जैसे गाने बनाने के बाद टोनी कक्कड़ बिल्कुल अलग तरह का गाना फैंस के लिए लेकर आए हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हैं और बेहद खुश भी हैं। गाने को टोनी और नेहा ने बिल्कुल दिल से गाया है जो आपके दिल तक पहुंचता है। शिविन और निया ने अभिनय भी बहुत अच्छा किया है, निया ने बेहद खूबसूरत और नेचुरल एक्टिंग की है, शिविन के साथ उनकी केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी लग रही है।

देखिए गाना

ये भी पढ़ें-

सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' के विवादित सीन पर मेकर्स ने मांगी माफी, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

 अनन्या पांडे लेटेस्ट तस्वीर में केंडल जेनर मोड में आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन