1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. #KhyaalRakhyaKar: रोहनप्रीत सिंह संग नई तस्वीर के साथ नेहा कक्कड़ ने दिखाई गाने की पहली झलक, आपने देखा ये वीडियो?

#KhyaalRakhyaKar: रोहनप्रीत सिंह संग नई तस्वीर के साथ नेहा कक्कड़ ने दिखाई गाने की पहली झलक, आपने देखा ये वीडियो?

 Published : Dec 20, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 01:16 pm IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में अपने नए गाने 'ख्याल रख्या कर' की अनाउंसमेंट की है, जो दो दिन बाद रिलीज होगा।

neha kakkar latest post from Khyaal Rakhya Kar song- India TV Hindi
रोहनप्रीत सिंह संग नई तस्वीर के साथ नेहा कक्कड़ ने दिखाई गाने की पहली झलक Image Source : INSTAGRAM: NEHAKAKKAR

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप वाली फोटो और नए गाने 'ख्याल रख्या कर' गाने की अनाउंसमेंट के साथ फैंस को कंफ्यूज कर दिया था। अब उन्होंने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नई फोटो शेयर की है। साथ ही गाने की पहली झलक दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो बेहद प्यारा है। 

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ की आवाज सुनाई दे रही है, जबकि तस्वीर में वो पति रोहनप्रीत के साथ झूले पर लेटी हुई हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस पोस्ट पर नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने कमेंट किया है- 'अब इंतजार नहीं होता।' वहीं, रोहनप्रीत ने लिखा है- 'ओ मेरी प्यारी दादी अम्मा जी !!' 

क्या नेहा कक्कड़ नहीं हैं प्रेग्नेंट? बेबी बंप वाली तस्वीर के साथ शेयर किया ये नया पोस्ट

इससे पहले नेहा ने एक फोटो शेयर की, जिसमें रोहनप्रीत प्यार से अपनी पत्नी के माथे को चूम रहे हैं। बता दें कि ये गाना 22 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। 

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नेहा ने शेयर की थी तस्वीर 

बता दें कि नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने बीते शुक्रवार को अपने पहले बच्चे की उम्मीद की खबर के साथ सब को चौंका दिया। दरअसल दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिससे प्रशंसक ये कयास लगा रहे थे कि नेहा गर्भवती हैं। वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। उनके पोस्ट पर जाने-माने सेलेब्स भी बधाई दे रहे थे।

कंफ्यूज हो गए फैंस 

हालांकि, बाद में नेहा ने एक बार फिर फैंस को कंफ्यूजन में डाल दिया है। उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नए गाने 'ख्याल रख्या कर' की अनाउंसमेंट की है। 

Pics: प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद एयरपोर्ट पर दिखीं नेहा कक्कड़, इस अंदाज में छिपाया बेबी बंप

शादी के वक्त रिलीज किया था 'नेहू द व्याह'

नेहा ने अपनी शादी के वक्त भी फैंस को कुछ ऐसे ही असमंजस में डाल दिया था। उन्होंने अपनी जिंदगी पर एक गाना बनाया और गाने के रिलीज के कुछ दिन बाद शादी कर ली थी। शादी के बाद नेहा ने बताया कि रोहनप्रीत से उनकी पहली मुलाकात 'नेहू द व्याह' के सेट पर ही हुई थी और दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ था कि ये गाना उनकी जिंदगी की हकीकत बन जाएगा। 

सिंगर ने आईएएनएस को  दिए इंटरव्यू में कहा, "लॉकडाउन के दौरान एक दिन, मैं बेकार बैठी थी और मैंने सोचा कि मुझे एक गाना बनाने की कोशिश करनी चाहिए। मेरे भाई और बहन में पहले से ही यह प्रतिभा है और मैं 'नेहु दा व्याह' बनाने में कामयाब रही। गाने के बोल कुछ इस तरह के हैं कि मुझे कुछ चाहिए था। मेरे लिए कोई ऐसा करे। मैंने इसे बहुत आशावादी तरीके से लिखा था और मुझे नहीं पता था कि यह वास्तव में मेरे जीवन में शामिल हो जाएगा। मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि वीडियो में जो है वो आगे चलकर मेरे पति बनेंगे।"

नेहा और रोहनप्रीत ने सिख विवाह परंपरा आनंद कारज के अनुसार अक्टूबर में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था और साथ ही उनके हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी साझा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन