1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज का पहला गाना 'भुला दूंगा' हुआ रिलीज, शानदार केमिस्ट्री आई नजर

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज का पहला गाना 'भुला दूंगा' हुआ रिलीज, शानदार केमिस्ट्री आई नजर

 Published : Mar 24, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 12:58 pm IST

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का पहला गाना भुला दूंगा रिलीज हो गया है।

sidharth shukla and shehnaaz gill- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी सभी को बेहद पसंद आई थी। दोनों की जोड़ी लोगों की इतनी पसंद आई की उन्हें लोग सिडनाज कहने लगे थे। शो के बाद पहली बार सिडनाज साथ में नजर आ हैं। दोनों का पहला गाना भुला दूंगा रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

भुला दूंगा गाना दर्शन रावल ने गायाऔर कंपोज भी किया  है। गाने के लिरिक्स गुरप्रीत सेनी और गौतम शर्मा ने लिखे हैं। गाने में दोनों एक-दूसरे से जुदा हो जाते हैं।

गाने के रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुई है और इसे अभी तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर गाने की खूब तारीफ हो रही है। लोगों को सिड और सना की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन