1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिंगर हार्डी संधू मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब से जुड़े, रणवीर संग '83' में आने वाले हैं नजर

सिंगर हार्डी संधू मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब से जुड़े, रणवीर संग '83' में आने वाले हैं नजर

 Published : Sep 20, 2020 11:43 am IST,  Updated : Sep 20, 2020 11:43 am IST

 कलाकार हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसने उनके फैंस और फुटबॉल क्लब के फैंस को क्रेजी कर दिया। 

harrdy sandhu- India TV Hindi
सिंगर हार्डी संधू मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब से जुड़े Image Source : HARRDY SANDHU INSTAGRAM

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने पहले हमें अपने गानों से मंत्रमुग्ध किया, उसके बाद अभिनय में हाथ आजमाया और अब हार्डी संधू फुटबॉल क्लब में जुड़ गए है। सिंगर हार्डी संधू आधिकारिक तौर पर दुनिया के जाने-माने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी से जुड़ गए हैं। मैन सिटी ने छह प्रीमियर लीग खिताब जीते हैं। यह मैनचेस्टर में स्थित एक अंग्रेजी फुटबॉल क्लब है और दुनिया भर में उनके फैंस और फॉलोवर्स हैं।

हाल ही में, कलाकार हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसने उनके फैंस और फुटबॉल क्लब के फैंस को क्रेजी कर दिया। फ़ोटो में, हार्डी क्लब की जर्सी पहने हुए दिखाई देते है। दूसरी फोटो में हार्डी अपनी जर्सी को देख रहे है, जिस पर उनक नाम छपा है और नंबर 6 है और तीसरी तस्वीर में, हम दूसरी जर्सी देख सकते हैं। इस पोस्ट पर मैन सिटी क्लब के आधिकारिक हैंडल ने टिप्पणी करते हुए कहा "क्या बात है!" 

फैंस इस बात से काफी खुश हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन