1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'थप्पड़' का पहला गाना 'एक टुकड़ा धूप' हुआ रिलीज, तापसी पन्नू की चुप्पी में दुख आया नजर

'थप्पड़' का पहला गाना 'एक टुकड़ा धूप' हुआ रिलीज, तापसी पन्नू की चुप्पी में दुख आया नजर

 Published : Feb 05, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 06:11 pm IST

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'थप्पड़' का पहला गाना 'एक टुकड़ा धूप' रिलीज हो गया है। गाने में तापसी चुप्पी के साथ दुखी नजर आईं।

ek tukda dhoop song out- India TV Hindi
एक टुकड़ा धूप गाना हुआ रिलीज।

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म थप्पड़ का पहला गाना 'एक टुकड़ा धूप' रिलीज हो गया है। यह एक सैड सॉन्ग है जिसमें तापसी बिना सम्मान के टूटती नजर आई हैं। अगर किसी रिश्ते में सम्मान ना हो तो वह एक दिन अलग हो ही जाता है। इस गाने में यही दिखाया गया है।

एक टुकड़ा गाना राघव चैतन्या ने गाया है। गाने के लिरिक्स शकील आजमी ने लिखे हैं। गाने में तापसी के अच्छे पलों से लेकर थप्पड़ मारने के बाद उनकी जिंदगी में कैसे बदलाव आते हैं दिखाया गया है।

तापसी ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- फिल्म के क्रिटिकल सीन्स शूट करने से पहले यह गाना उस सीन के लिए मेरा मूड सेट करने में मदद करता है। इसने सच में मेरा दिल जीत लिया है।

फिल्म की बात करें तो यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो रिश्ते में हिंसा बर्दाश्त नहीं करती हैं और उसके खिलाफ आवाज उठाकर पति से तलाक मांगती है। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दा उठाती है जिससे कई महिलाएं होकर गुजरती हैं।

थप्पड़ की बात करें तो तापसी के अलावा रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्जा, मानव कॉल, राम कपूर और तनवी आजमी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह 28 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन