1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Teaser Out: मीका सिंह ने बनाया 'रूप तेरा मस्ताना' गाने का रीमेक, रेट्रो लुक में दिखीं जॉर्जिया एंड्रियानी

Teaser Out: मीका सिंह ने बनाया 'रूप तेरा मस्ताना' गाने का रीमेक, रेट्रो लुक में दिखीं जॉर्जिया एंड्रियानी

 Published : Nov 24, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 08:31 pm IST

इस गाने में इटालियन मॉडल और अभिनेत्री, जॉर्जिया एंड्रियानी मीका सिंह के साथ कदम से कदम मिलाती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना 27 नवंबर को रिलीज होगा।

mika singh- India TV Hindi
मीका सिंह ने बनाया 'रूप तेरा मस्ताना' गाने का रीमेक Image Source : INSTAGRAM- @GIORGIA.ANDRIANI22

पुराने एवरग्रीन गानों को नए बीट्स और धुनों से सजाकर रीमेक बनाना अब बॉलीवुड का चलन बन गया है। तम्मा तम्मा से लेकर आंख मारे तक जैसे चार्टबस्टर्स हर किसी को पसंद आने लगा है और सभी इन रीमिक्स धुनों पर थिरकते हुआ नज़र आ जाते है। अब सुपरहिट गाने 'रूप तेरा मस्ताना' को मीका सिंह ने अपने अंदाज़ में गया है, जिसे फिरोज खान ने डायरेक्ट किया है और इसका  टीजर आज सोशल मीडिया के जरिये रिलीज़ किया है, इस गाने में इटालियन मॉडल और अभिनेत्री, जॉर्जिया एंड्रियानी मीका सिंह के साथ कदम से कदम मिलाती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना 27 नवंबर को रिलीज होगा।

 
गीत के बारे में पूछे जाने पर जॉर्जिया  ने कहा, "जब मैं यूरोप में मॉडलिंग करती थी , तो बहुत सारे क्लब रीमिक्स वर्जन के गानों को बजाया करते थे, जिसके बाद मैंने एक दिन खुद इस गाने में देखने का फैसला किया। तभी मुझे शर्मिला टैगोर नज़र आई। उनका गीत 'रूप तेरा मस्ताना' काफी संवेदना के साथ फिल्माया गया था जिसमे वह काफी हॉट और ब्यूटीफुल लग रही थी, और मैं इस गीत का किसी तरह से पार्ट बनना चाहती थीं। मुझे भारत आने से पहले भी यह गीत पसंद था । और मुझे लगता है कि सभी रीमिक्स बनाने के प्रयासों को केवल महान लोगों को ट्रिब्यूट देने के हमारे प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए, "
 

जॉर्जिया, अरबाज खान की गर्लफ्रेंड हैं और हाल ही में तमिल कॉमेडी वेब सीरीज, "कैरोलीन कामाक्षी" और एक शार्ट फिल्म "विक्टिम" में देखी गई थीं जहां एंड्रियानी का काम पसंद कियका गया था। उनकी आने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म, "श्री देवी बंगलो " और श्रेयस तलपड़े के साथ "वेलकम टू बजरंगपुर" फिल्म शामिल है।


 
इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था जो एक सदाबहार ट्रैक के रूप में जाना जाता रहा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन