1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' हुआ रिलीज, हिमेश रेशमिया पुरानी यादें ताजा करते आए नजर

रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' हुआ रिलीज, हिमेश रेशमिया पुरानी यादें ताजा करते आए नजर

 Published : Sep 11, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 02:27 pm IST

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हो गया है। यह हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का गाना है।

Ranu mondal- India TV Hindi
Ranu mondal Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुईं रानू मंडल का पहला गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज हो गया है। यह गाना रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ गाया है। यह हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना है।

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के इस गाने में फिल्म के बारे में दिखाने के साथ रानू मंडल भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं। गाने में हिमेशा तन्हा पुरानी यादों को ताजा करते नजर आ रहे हैं।

तेरी मेरी कहानी गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

आपको बता दें रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर फेमस हुई थीं। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने उनकी गाना गाते हुए वीडियो बनाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसके बाद से वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं।

Also Read:

पाकिस्तानी के आमंत्रण पर अमेरिका में परफॉर्म करने की खबर पर आया दिलजीत सिंह दोसांझ का जवाब

रानू मंडल ने बेटी एलिजाबेथ के साथ गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन