1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 72वां गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी के दिन जोश-जुनून से लबरेज इन देशभक्ति गानों को नहीं सुना तो क्या सुना...

72वां गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी के दिन जोश-जुनून से लबरेज इन देशभक्ति गानों को नहीं सुना तो क्या सुना...

 Published : Jan 25, 2021 08:58 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 07:57 am IST

गणतंत्र दिवस की खुशी देशभक्ति गानों के बिना अधूरी है। इस दिन के लिए बॉलीवुड में कई गाने बनाए गए हैं। यह गाने हमारे मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाते हैं। यहां देखिए देशभक्ति गानों की पूरी लिस्ट।

PATRIOTIC SONGS - India TV Hindi
PATRIOTIC SONGS  Image Source : INSTAGARM/#PATRIOTIC

गणतंत्र दिवस के दिन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गाने हमारे दिलों में जोश भर देते हैं। बॉलीवुड में देशभक्ति को लेकर कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में कई सुपहिट गाने भी हैं जो देशप्रेम की भावना से रूबरू कराते हैं। इन गानों को सुनकर हम अपने देश को लेकर गर्व महसूस करते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी ये गाने चार-चांद लगा देते हैं। हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ नए-पुराने देशभक्ति गीत जिन्हें सुनकर आप जोश से भर उठेंगे। 

ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू

फिल्म 'राजी' के इस गाने को लोगों ने बेहद पसंद किया था। गाने के रिलीज होने के साथ ही ये सभी की जुबान पर चढ़ गया था। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह गाना आपके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है। इस फिल्म की कहानी को भी काफी सराहा गया था। 

Republic Day पर दर्शकों को तोहफा, विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' थियेटर्स में दोबारा होगी रिलीज

मेरे देश की धरती

बॉलीवुड फिल्म 'उपकार' का गाना 'मेरे देश की धरती' देशभक्ति की भावना से भरा हुआ है। इस गाने में मनोज कुमार का शानदार अभिनय है। अभिनेता मनोज कुमार ने इसी फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इस फिल्म को बने हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन यह गीत आज भी हर भारतीय के जेहन में ताजा है।          

Happy Republic Day 2021 Wishes: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों-परिजनों को दें बधाई, जोश से भर देंगे देशभक्ति के ये मैसेज

ऐसा देश है मेरा

यह गाना अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने मुख्य किरदार निभाया है। इस गाने में देश की खूबसूरती को दर्शाया गया है। यही वजह है कि इस गाने को सुनकर हम अपने देश की खूबसूरती से रूबरू होते हैं और हमारे भीतर देशप्रेम की भावना जागृत होती है। 

Republic Day 2021: तिरंगा फहराने से पहले जान लें ये नियम, हो सकती है सजा

ऐ वतन तेरे लिए 

फिल्म 'कर्मा' का यह गाना साल 1986 में रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं। वहीं दिलीप कुमार और कविता कृष्णमूर्ति ने गाने को अपनी आवाज दी है। लोकप्रिय संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने संगीत दिया है। यह गाना भले ही बहुत पुराना है लेकिन आज भी इसे पसंद किया जाता है। गणतंत्र दिवस के कई प्रोग्राम्स में इस गाने को गाया जाता है।

ऐ मेरे वतन के लोगों

कवि प्रदीप के लिखे इस गीत को सी. रामचंद्र ने कंपोज किया है और लता मंगेश्कर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को 27 जनवरी 1963 को भारत-चीन युद्ध खत्म होने के लगभग दो महीने बाद ही नेशनल स्टेडियम में लाइव परफॉर्म किया गया था। कहा जाता है कि गाने को सुनकर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंखों में आंसू आ गए थे। लोग आज भी इस गाने को बहुत पसंद करते हैं।

कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों

फिल्म हकीकत का गाना 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में जवानों को युद्ध करते हुए दिखाया गया है। इसमें एक सैनिक को गोली लगने के बाद वो हंसते-हंसते अपनी जान देता है और अपने साथियों को देश की रक्षा करने के लिए कहता है। भावुकता से भरा ये गाना आज भी लोकप्रिय है। 

जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा

अपने देश की तारीफ, देश का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। फिल्म 'सिकंदर-ए-आजम' का गीत 'जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा' में देश की तारीफ आती है तो हर हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 

मेरा रंग बसंती चोला

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर बनी फिल्म शहीद में आजादी के मस्तानों के 'मेरा रंग बसंती चोला, मा...ए... रंग दे बसंती चोला' गाने को भगत सिंह पर बनी हर फिल्म में लिया गया है। स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल ने इस गीत को लिखा है।  कहा जाता है कि भगत सिंह ने मौत को गले लगाने से पहले भी इस गीत को गाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन