1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. SOTY2 Song Fakira Out: टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे रोमांस करते आए नजर

SOTY2 Song Fakira Out: टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे रोमांस करते आए नजर

 Published : May 04, 2019 05:09 pm IST,  Updated : May 04, 2019 05:09 pm IST

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म SOTY2 का नया गाना 'फकीरा' रिलीज हो गया है।

fakira song out- India TV Hindi
fakira song out Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff), अनन्या पांडे  (Ananya panday) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 10 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म से तारा सुतारिया और अनन्या पांडे बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म का नया गाना 'फकीरा' रिलीज हुआ है।  'फकीरा' गाने में अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

फकीरा गाने को नीति मोहन और सनम पुरी ने गाया है। गाने के लिरिक्स अनविता दत्त ने लिखे हैं और विशाल-शेखर ने कंपोज किया है।

आपको बता दें इस गाने की शूटिंग 32 जगहों पर हुई है। गाने में अनन्या पांडे बहुत ही प्यारी लग रही हैं। फिल्म के कई गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। अब सभी को फिल्म का इंतजार है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को करण जौहर ने प्रोड्यूस और पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। यह 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

रिलीज से पहले ही हिट हो रही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', इस एक्टर की लिखी कहानी पर बन रही फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की मंगनी टूटने पर बोंली मां मधु चोपड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन