1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की मंगनी टूटने पर बोंली मां मधु चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की मंगनी टूटने पर बोंली मां मधु चोपड़ा

 Published : May 04, 2019 04:45 pm IST,  Updated : May 04, 2019 04:45 pm IST

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई टूटने की बात की पुष्टि कर दी है।

madhu chopra- India TV Hindi
madhu chopra Image Source : INSTAGRAM

इस साल के शुरूआत में प्रियंका चोपड़ा(Priyank chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की इशिता कुमार ने सगाई हुई थी और मई में शादी भी होने जा रही थी। लेकिन इसी बीच अब यह खबर आ रही है कि सिद्धार्थ और इशिता की सगाई टूट चुकी है। अभी तक परिवार के किसी सदस्य से सगाई टूटने की खबर की पुष्टि नहीं की थी। मगर अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा(Madhu Chopra) ने सगाई टूटने की खबर पर बात की है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मधु चोपड़ा ने कहा है कि- सिद्धार्थ और इशिता दोनों ने अपनी रजामंदी से यह शादी तोड़ी है। जब मधु चोपड़ा से शादी टूटने के पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

आपको बता दें इशिता कुमार ने सोशल मीडिया से अपने रोका सेरेमनी की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। हाल ही में इशिता ने प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है।

इशिता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह हाथ में ड्रिंक का गिलास पकड़े नजर आ रही हैं। साथ ही इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- ''नए शुरुआत के लिए चियर्स और खूबसूरत अंत के लिए ढेर सारा प्यार''।

आपको बता दें चोपड़ा फैमिली के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2014 में भी सिद्धार्थ चोपड़ा की गर्लफ्रेंड कनिका माथुर से सगाई टूटी थी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आमिर खान की 'लाल सिंह चढ्ढा' और ऋतिक रोशन की 'कृष-4' की बॉक्स-ऑफिस पर होगी भिड़ंत

'एवेंजर्स एंडगेम' ने ताबड़तोड़ कमाई से अब बनाया ये नया रिकॉर्ड, 'अवतार' को भी किया पीछे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन