1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

 Published : May 03, 2019 02:36 pm IST,  Updated : May 03, 2019 02:36 pm IST

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के काफी क्लोज हैं। 

Parineeti on Arjun & Malaika Marriage- India TV Hindi
Parineeti on Arjun & Malaika Marriage

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर काफी क्लोज हैं। दोनों की दोस्ती इश्कजादे के सेट से शुरू हुई और अभी तक बनी हुई है। जब परिणीति चोपड़ा से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी के बारे में पूछा गया। क्या वह अर्जुन और मलाइका की शादी की अफवाहों के बारे में जानती हैं? इस सवाल के जवाब में परिणीति कहती हैं, "मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहे हैं या नहीं।"

हालांकि आगे परिणीति ने यह भी कहा कि वो और अर्जुन कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं। परिणीति कहती हैं कि बॉलीवुड में एक सच्चे दोस्त को ढूंढ़ पाना मुश्किल है और इस बात की उन्हें खुशी है कि अभिनेता अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चा दोस्त मिल गए। वूट के 'फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2' के एक एपिसोड में अभिनेत्री ने अर्जुन संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। 

शाहरुख खान ने शेयर की अपने हनीमून की कहानी, गौरी को पेरिस बोलकर ले गया था दार्जिलिंग

परिणीति से जब अर्जुन संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, "हमारे बीच दोस्ती-नफरत का रिश्ता है।" वह आगे कहती हैं, "बॉलीवुड में एक सच्चा दोस्त मिलना कठिन है और अर्जुन मेरे एक सच्चे मित्र हैं।" उनके साथ अपने ऑफ स्क्रीन केमिट्री के बारे में परिणीति ने कहा, "मुझे अपनी तस्वीर लेने के लिए अपना फोन उन्हें देने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन जब मैं गैलरी में देखती हूं तो 50 से ज्यादा सेल्फी होती हैं और सारी की सारी अर्जुन की ही रहती हैं।" अर्जुन के साथ 'इश्कजादे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' में काम करने के बाद परिणीति और अर्जुन अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों एक साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगे।

 सलमान खान के नाम का हो रहा है फर्जीवाडा, दबंग खान ने फैंस को किया सतर्क

काम की बात करें तो परिणीति अमेरिकी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी और इसके साथ ही 'जबरिया जोड़ी' और 'साइना नेहवाल की बायोपिक' में भी दिखेंगी।

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी टूटी? मंगेतर इशिता कुमार ने डिलीट की रोका की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन