1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की पहली सालगिरह, टोनी कक्कड़ ने तस्वीर शेयर कर यूं किया विश

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की पहली सालगिरह, टोनी कक्कड़ ने तस्वीर शेयर कर यूं किया विश

 Published : Oct 24, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 12:43 pm IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह आज शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर टोनी कक्कड़ ने इस अंदाज में विश किया।

ony Kakkar wishes to Neha Kakkar and Rohanpreet on their 1st anniversary - India TV Hindi
tony Kakkar wishes to Neha Kakkar and Rohanpreet on their 1st anniversary  Image Source : INSTAGRAM/TONYKAKKAR

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह आज शादी का पहला सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने पिछले साल दिल्ली में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी प्यारी सी तस्वीर शेयर करके शादी के सालगिरह की शुभकामनाएं दी। 

टोनी ने रोहनप्रीत और नेहा के शादी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए टोनी लिखते हैं, 'आप दोनों को एक साथ हजार साल की शुभकामनाएं। पहली शादी की सालगिरह मुबारक।" 

तस्वीर में टोनी कपल के साथ खड़े हैं। नेहा ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है और रोहनप्रीत ने क्रीम और लाल रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

फैन्स भी इस जोड़े को बधाई दे रहे  हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी बना रहे हैं। 

हाल ही में नेहा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों को नेहा ने पोस्ट शेयर की थी। जिसमें रोहनप्रीत के साथ उनकी कोलाज में तस्वीरों के साथ वीडियो था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हमारी पहली एनिवर्सरी पर जाने के लिए 3 दिन!!!! धन्यवाद 

इससे पहले इस क्यूज कपल से केक काटते हुए भी वीडियो शेयर किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन