1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. विशाल मिश्रा का छठ गीत 'छठी मैया बुलाये' रिलीज, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा गाना

विशाल मिश्रा का छठ गीत 'छठी मैया बुलाये' रिलीज, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा गाना

 Published : Nov 10, 2021 12:04 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 12:04 pm IST

विशाल मिश्रा ने हाल ही में छठ पर्व पर एक शानदार गाना बनाया है। ये सॉन्ग रिलीज होती ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

vishal mishra - India TV Hindi
सिंगर विशाल मिश्रा Image Source : INSTAGRAM/VISHALMISHRAOFFICIAL

महापर्व छठ की शुरूआत हो गई है। आस्था के इस महापर्व पर हर वर्ष एक से बढ़कर एक लोकगीत रिलीज किए जाते हैं। इस बार भी कई गाने बनाए गए हैं। लेकिन हाल ही में लॉन्च हुए सिंगर विशाल मिश्रा के छठ गीत 'छठी मैया बुलाये' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। क्लिक रिकॉर्ड के म्यूजिक चैनल से रिलीज हुए भाव-विभोर कर देने वाले इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  

KBC 13: सवाल जवाबों के बीच छूटेगी हंसी की फुहार, कपिल शर्मा संग यूं मुखातिब होंगे बिग बी

खास बात ये है कि इस गाने में टॉप म्यूजिशियन ने अपना योगदान दिया है। इसमें पारस नाथ, गौरव वासवानी और ओमकार जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यही वजह है कि ये गाना बाकी सभी छठ गीतों से काफी अलग और शानदार है। बिहार के रहने वाले कौशल किशोर ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं विशाल मिश्रा ने खुद ही इसे कम्पोज किया है।  

यूपी से आने वाले विशाल मिश्रा को असली पहचना कबीर सिंह में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम करने के बाद मिली। उन्हें अब तक आईफा, फ़िल्म फेयर, जी सिने अवार्ड जैसे कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। 

गाने को लेकर विशाल मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि- छठ पूजा के पावन अवसर पर इस गाने को बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ बनाया गया है। ये उनकी तरफ से छठी मैया और लोगों को एक छोटी-सी भेंट है। आशा है कि इसके जरिए हमें बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगा। इसका अपना अलग ही अंदाज है।  

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

सत्यमेव जयते 2: 'दिलबर' के बाद 'दिलरुबा' लेकर आईं जॉन अब्राहम की 'लकी चार्म' नोरा फतेही

जमानत के बाद राज कुंद्रा की दिखी पहली झलक, पत्नी शिल्पा शेट्टी संग मंदिर के बाहर यूं दिखे

कभी यशराज फिल्म्स के बाहर टपरी पर चाय पीते थे सिद्धांत चतुर्वेदी, 'बंटी और बबली' से ऐसा पूरा हुआ सपना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन