1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. World Music Day 2021: पहली बार कब और कहां हुई थी विश्व संगीत दिवस की शुरुआत, जानिए दिलचस्प इतिहास

World Music Day 2021: पहली बार कब और कहां हुई थी विश्व संगीत दिवस की शुरुआत, जानिए दिलचस्प इतिहास

 Published : Jun 21, 2021 09:06 am IST,  Updated : Jun 21, 2021 09:06 am IST

पूरी दुनिया में ये आयोजन पहली बार कब और कहां हुआ था और इससे लोगों पर क्या असर पड़ा था.. आइये आपको बताते हैं।

world music day 2021 know about history in hindi - India TV Hindi
World Music Day 2021: पहली बार कब और कहां हुई थी विश्व संगीत दिवस की शुरुआत, जानिए दिलचस्प इतिहास   Image Source : WWW.PEXELS

चाहे खुशी का मौका हो या फिर गम का। कोई सेलिब्रेशन हो या फिर दिल टूटा हो।बारिश का मौसम हो या फिर चांदनी रात, संगीत हर पल को बदल देता है। आज 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। इस दिन संगीत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आखिर पूरी दुनिया में ये आयोजन पहली बार कब और कहां हुआ था और इससे लोगों पर क्या असर पड़ा था.. आइये आपको बताते हैं। 

इस आयोजन की शुरुआत फ्रांस में 1982 में हुई थी। वहां पर इस जलसे को  'Fete de la Musique' के नाम से जाना जाता है। 

इस तरह से हुई संगीत दिवस की शुरुआत 

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था। इसके बाद से ही 21 जून को हर साल वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए संगीत बजाया जाता है। 

32 से ज्यादा देशों ने लिया था हिस्सा 

बताया जाता है कि पहले संगीत दिवस पर फ्रांस के साथ 32 से ज्यादा देशों ने इसमें हिस्सा लिया था। अब भारत सहित तमाम देशों में इस दिन विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन