1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Watch: आने वाला है यो यो हनी सिंह का नया पार्टी एंथम सॉन्ग, देखें 'लोका' का टीजर

Watch: आने वाला है यो यो हनी सिंह का नया पार्टी एंथम सॉन्ग, देखें 'लोका' का टीजर

 Published : Feb 28, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 06:22 pm IST

हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'सनी सनी', 'ब्रेकअप पार्टी' और 'डोप शोप' जैसे हिट गानें दिए हैं।

yo yo honey singh loca song teaser - India TV Hindi
हनी सिंह के नए गाने 'लोका' का टीजर हुआ आउट

मुंबई: पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह के नए गाने 'लोका' का टीज़र आ गया है। इसमें एक बार फिर हनी सिंह अपने पुराने अवतार में दिखाई दे रहे हैं और कुछ ही घंटे में उनके वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। 

टीज़र की बात करें तो एक क्रूज पर हनी सिंह लंबे बालों में नज़र आ रहे हैं। वो अपने अगल-बगल कई लड़कियों से घिरे हुए हैं। ये गाना 3 मार्च 2020 को रिलीज होगा। 

यो यो हनी सिंह ने कोलकाता शहर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से जीता प्रशंसकों का दिल!

अपने आगामी ट्रैक को लेकर गायक ने ट्वीट में बताया था, "मेरा नया गाना 'लोका' जल्द ही आने वाला है। लोका का मतलब क्रेजी होता है..और मेरा गाना आपको लोका कर देगा। आपके अपने यो यो की तरफ से वैलेंटाइन का तोहफा, सभी को प्यार।"

टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस इस गाने के सह-निर्माता बॉबी सूरी और हनी सिंह हैं। वीडियो का निर्देशन बेन पीटर्स ने किया है।  

यो यो हनी सिंह ने शेयर की अपने बचपन की फोटो, इतनी प्यारी कि देखते रह जाएंगे आप

हनी सिंह 2000 के दशक के अंत से पंजाबी पॉप संगीत में छाए हुए हैं। वो ना सिर्फ नियमित रूप से चार्ट बस्टर गैर-फिल्मी हिट गाने देते हैं, बल्कि उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'खिलाड़ी 786', 'बॉस' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसे फिल्मों के लिए भी गाया। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए गायक को आईफा सहित कई पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के खिताब से नवाजा गया है।

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन