Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह का नया गाना 'लोका' जल्द होगा रिलीज, रैपर ने वीडियो शेयर करके की घोषणा

यो यो हनी सिंह का नया गाना 'लोका' जल्द होगा रिलीज, रैपर ने वीडियो शेयर करके की घोषणा

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 24, 2020 03:51 pm IST, Updated : Feb 24, 2020 03:52 pm IST

रैपर हनी सिंह का नया गाना 'लोका' जल्द रिलीज होने जा रहा है।

 यो यो हनी सिंह, लोका- India TV Hindi
 यो यो हनी सिंह का नया गाना 'लोका' का पोस्टर

मुंबई: सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक पोस्टर के साथ प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया था जिसमें यो यो ने अपने नए गाने "लोका" की घोषणा की थी और अब, जब हम उनके अगले सिंगल का इंतजार कर रहे है, ऐसे में संगीतकार ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें यो यो ने सूचना दी है उनके अगले सिंगल रिलीज तारीख की घोषणा महज दो सप्ताह में की जाएगी!

रैपर ने अपने प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए यह वीडियो साझा किया है और लिखते है- लोका की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट बहुत जल्दी करने वाला हूं, बहुत बहुत जल्दी। 

इस वीडियो में हनी सिंह एक कॉन्सर्ट के बीच प्रशंसकों से घिरे नज़र आ रहे है हनी ने खुद यह घोषणा अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार द्वारा निर्मित, बॉबी सूरी और हनी सिंह द्वारा सह-निर्मित, संगीत वीडियो बेन पीटर्स द्वारा निर्देशित है।

बॉलीवुड फिल्मों के फैन हैं डोनाल्ड ट्रंप, 'डीडीएलजे' और 'शोले' की तारीफ की

हाल ही में, रैपर ने 2 लाख से अधिक की भीड़ के साथ कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जो यो यो के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा दिन था क्योंकि सभी का उत्साह अपने चरम पर था। इस इवेंट के दौरान, सुपर उत्साहित प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर था जहां हनी सिंह ने अपने गानों के साथ स्टेज पर आग ली थी।

हर सिंगल रिलीज़ के साथ, यो यो हनी सिंह के प्रशंसको का उत्साह निश्चित रूप से अपने चरम पर हैं क्योंकि रैपर का हर गाना मनोरंजन और मस्ती से भरपूर होता है, जो हर बार युवाओं के बीच एक खास जगह बना लेता है!

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement