1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह ने शेयर की बचपन की प्यारी सी तस्वीर, फैन्स बोले-बचपन से ही हीरो था

यो यो हनी सिंह ने शेयर की बचपन की प्यारी सी तस्वीर, फैन्स बोले-बचपन से ही हीरो था

 Published : Apr 28, 2020 08:29 am IST,  Updated : Apr 28, 2020 09:11 am IST

यो यो हनी सिंह लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

honey singh photo- India TV Hindi
हनी सिंह Image Source : INSTAGRAM

पंजाबी सिंगर हनी सिंह ने जब म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था तब धूम मचा दी थी। उनका हर गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता था। मगर कुछ समय बाद हनी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे मगर अब उन्होंने एक बार फिर वापसी कर ली है। हनी सिंह के गुड़ नाल इश्क मिठा, लोका, मॉस्को सुका जैसे कई गाने हाल ही में रिलीज किए हैं। लॉकडाउन में हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वह अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। हनी ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

हनी सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जन्म से ही स्टाइलिश हूं। मेरा बचपन। फोटो में हनी सिंह पगड़ा बांधे, चश्मा लगाए पहाड़ों में कहीं बैठे हुए हैं। हनी के फैन्स को उनकी यह फोटो बहुत पसंद आ रही है।

फैन्स हनी का ये स्टाइलिश अवतार देखकर उन्हें हीरो बुला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बचपन से ही हैंडसम हो। वहीं दूसरे फैन ने लिखा-मतलब तू बचपन से ही हीरो था।

हनी सिंह के हाल ही में रिलीज हुए गाने मास्को माशुका की बात करें तो इस गाने को 15 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन