1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Watch: 'राधे' का नया गाना 'जूम-जूम' रिलीज, सलमान खान और दिशा पटानी की केमिस्ट्री जीत लेगी आपका दिल

Watch: 'राधे' का नया गाना 'जूम-जूम' रिलीज, सलमान खान और दिशा पटानी की केमिस्ट्री जीत लेगी आपका दिल

 Published : May 10, 2021 12:49 pm IST,  Updated : May 10, 2021 12:49 pm IST

फिल्म की रिलीज़ से तीन दिन पहले, राधे के निर्माताओं ने सलमान और दिशा पटानी पर फिल्माया गया एक और गीत 'ज़ूम-ज़ूम' रिलीज़ कर दिया है।

Zoom Zoom song out radhe new song salman khan disha patani watch - India TV Hindi
Watch: 'राधे' का नया गाना 'जूम-जूम' रिलीज, सलमान खान और दिशा पटानी की केमिस्ट्री जीत लेगी आपका दिल  Image Source : YOUTUBE

सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के हर ट्रैक ने अब तक जबरदस्त आंकड़े प्राप्त किये हैं। नजीतन फ़िल्म के गानों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की रिलीज़ से तीन दिन पहले, राधे के निर्माताओं ने सलमान और दिशा पटानी पर फिल्माया गया एक और गीत 'ज़ूम-ज़ूम' रिलीज़ कर दिया है। यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी हाल ही में 'सीटी मार' जैसे ब्लॉकबस्टर हिट के साथ सभी के दिलों पर राज कर रही है। और अब, वे एक बार फिर 'झूम झूम' के साथ चार्ट पर छा जाने के लिए तैयार हैं।

'ज़ूम-ज़ूम' एक रोमांटिक डांस नंबर है, जिसमें मस्ती की भरमार है। इस गीत में ग्रूवी बीट्स है और साथ ही, सलमान और दिशा के बीच हल्की-फुल्की केमिस्ट्री देखने मिल रही है। इस गाने के जरिये हमें फिल्म में सलमान और दिशा के बीच नज़र आने वाली केमिस्ट्री की झलक देखने मिल रही है।

कोरोना संकट में सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 25 हजार सिनेमा कर्मचारियों को हर महीने भेजेंगे 1500 रुपये

अपने खूबसूरत म्यूजिक कम्पोजीशन के साथ, इस गाने में सलमान खान के मस्तीभरे और आकर्षक हुकस्टेप्स की भरमार है, जो दर्शकों को सलमान और म्यूजिक के साथ डांस करने पर मजबूर कर देगा। गाने में बतौर फीमेल लीड दिशा और सलमान अपनी केमिस्ट्री दिखाते हुए झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। डांस नंबर को सुरम्य और खूबसूरत एम्बी वैली में शूट किया गया है।

गाने का संगीत साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स कुणाल वर्मा द्वारा लिखित हैं। ऐश किंग और इयूलिया वंतूर ने इसे अपनी आवाज़ दी है और सीजर गोंसाल्विस ने इसे कोरियोग्राफ किया है ।

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन