1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाकर डॉक्टरों ने किया ट्रायल, हालत में सुधार

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाकर डॉक्टरों ने किया ट्रायल, हालत में सुधार

 Published : Jan 27, 2022 04:44 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 04:46 pm IST

लता मंगेशकर को 8 जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

Lata Mangeshkar Health Update- India TV Hindi
Lata Mangeshkar Health Update Image Source : LATA MANGESHKAR

Highlights

  • आज सुबह डॉक्टर ने लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया था।
  • लता मंगेशकर की हालत में सुधार है।
  • लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

बॉलीवुड की स्वर कोकिला के नाम से मशहूर सिंगर लता मंगेशकर अस्पताल में हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने आज सुबह सिंगर को वेंटिलेटर से हटाकर देखा और उनकी हालत में सुधार देखा जा सकता है। हालांकि अभी भी उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा। लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से आज ट्वीट करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है।

ट्वीट में लिखा है- ''लता दीदी अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में हैं। आज सुबह डॉक्टर ने उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया था। उनमें इम्प्रूवमेंट हो रही है। लेकिन अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी, हम सभी की दुआओं के आभारी हैं।''

अयोध्या में हो रही है लता मंगेशकर के लिए पूजा अर्चना, जल्द ठीक होने के लिए किया गया यज्ञ

लता मंगेशकर ने कुछ दिन पहले हल्के लक्षणों के साथ कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया था और उन्हें 8 जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

'अतरंगी रे' की शानदार सफलता के बाद धनुष ने बॉलीवुड की दो और फिल्में की साइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन