1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Republic day 2022: जोश और जुनून से लबरेज इन 7 देशभक्ति गीतों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस

Republic day 2022: जोश और जुनून से लबरेज इन 7 देशभक्ति गीतों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस

 Published : Jan 25, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 04:54 pm IST

बॉलीवुड में देशभक्ति की भावना से भरे तमाम ऐसे गाने हैं जो लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। इन गानों को सुनकर हम अपने देश को लेकर गर्व महसूस करते हैं।

जोश-जुनून से लबरेज इन 7...- India TV Hindi
जोश-जुनून से लबरेज इन 7 देशभक्ति गीतों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस  Image Source : SOCIAL MEDIA

इस 26 जनवरी को हम 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गाने हमारे दिलों में जोश भर देते हैं। बॉलीवुड में देशभक्ति की भावना से भरे तमाम ऐसे गाने हैं जो लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। इन गानों को सुनकर हम अपने देश को लेकर गर्व महसूस करते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी ये गाने चार-चांद लगा देते हैं। हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ नए-पुराने देशभक्ति गीत जिन्हें सुनकर आप जोश से भर उठेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं देशभक्ति से भरे 7 बॉलीवुड गाने-

ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू

फिल्म 'राजी' के इस गाने को लोगों ने बेहद पसंद किया था। गाने के रिलीज होने के साथ ही ये सभी की जुबान पर चढ़ गया था। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह गाना आपके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है। इस फिल्म की कहानी को भी काफी सराहा गया था। 

तेरी मिट्टी 
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी आजादी के जश्न के लिए बेस्ट है। बी प्राक का यह गाना उन सैनिकों को समर्पित है जो अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं। इस गाने को भी आज के दिन सुना जा सकता है।

ऐ मेरे वतन के लोगों
भारत की नाइटेंगल लता मंगेश्कर द्वारा गाया गया ये गीत पूरे पांच दशक से इस सूची पर राज कर रहा है। जब से ये गीत बना है तब से स्वतंत्र दिवस पर इसको राष्ट्रीय गीत की तरह देखा जाता है।

दिल दिया है जान भी देंगे
 देश-भक्ति की भावना को सलाम करता ये गीत, स्वतंत्रता दिवस पर सबसे मनपसंद गीत है। फिल्म 'कर्मा' के इस गाने के बोल देश के लिए दिये गए बलिदान की कहानी लोगों के सामने लाते हैं।

ऐसा देश है मेरा
यह गाना अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने मुख्य किरदार निभाया है। इस गाने में देश की खूबसूरती को दर्शाया गया है। यही वजह है कि इस गाने को सुनकर हम अपने देश की खूबसूरती से रूबरू होते हैं और हमारे भीतर देशप्रेम की भावना जागृत होती है। 

ऐ वतन तेरे लिए 
फिल्म 'कर्मा' का यह गाना साल 1986 में रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं। वहीं दिलीप कुमार और कविता कृष्णमूर्ति ने गाने को अपनी आवाज दी है। लोकप्रिय संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने संगीत दिया है। यह गाना भले ही बहुत पुराना है लेकिन आज भी इसे पसंद किया जाता है। गणतंत्र दिवस के कई प्रोग्राम्स में इस गाने को गाया जाता है।

कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों
फिल्म हकीकत का गाना 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में जवानों को युद्ध करते हुए दिखाया गया है। इसमें एक सैनिक को गोली लगने के बाद वो हंसते-हंसते अपनी जान देता है और अपने साथियों को देश की रक्षा करने के लिए कहता है। भावुकता से भरा ये गाना आज भी लोकप्रिय है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन