1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान ने लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो 'डांस विद मी' का टीज़र, कल रिलीज होगा सॉन्ग!

सलमान खान ने लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो 'डांस विद मी' का टीज़र, कल रिलीज होगा सॉन्ग!

 Published : Jan 28, 2022 02:17 pm IST,  Updated : Jan 28, 2022 02:17 pm IST

गाने के टीजर में सलमान हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। फैंस इस गाने के टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Highlights

  • सॉन्ग के इस आकर्षक टीज़र को बेहद प्यार मिल रहा है
  • सलमान खान के गाने को कल रिलीज किया जाएगा

सलमान खान के सभी फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। बॉलीवुड के भाईजान ने 'डांस विद मी' के साथ सिंगिंग के अपने जुनून को अगले स्तर तक ले जाने का फैसला किया है! सुपरस्टार ने आज सोशल मीडिया पर अपने सॉन्ग के टीजर लॉन्च करने की घोषणा की है।

सलमान खान की तरफ गाया गया गाना और मशहूर म्यूजीशियन जोड़ी साजिद-वाजिद की तरफ से बनाया गया है। सलमान खान के इस गाने 'डांस विद मी' के एक इलेक्ट्रीफाइन म्यूजिक वीडियो होने का दावा किया जा रहा है। 

गाने के टीजर में सलमान हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ने कई गानों को अपनी आवाज दी है जो चार्टबस्टर रहे हैं और 'डांस विद मी' के साथ वह एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 

सॉन्ग के इस आकर्षक टीज़र को बेहद प्यार मिल रहा है और सरहाया जा रहा है। इसने दुनिया भर में सलमान खान के प्रशंसकों के बीच भारी उत्सुकता पैदा कर दी है। जो इसका फुल वर्शन देखना चाहते हैं उन्हें बता दें कि ये गाना कल रिलीज़ किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन