1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Sidhu Moosewala Pet Dogs: सिद्धू मूसेवाला की मौत से उबर नहीं पा रहे हैं उनके पेट डॉग, छोड़ दिया है खाना-पीना

Sidhu Moosewala Pet Dogs: सिद्धू मूसेवाला की मौत से उबर नहीं पा रहे हैं उनके पेट डॉग, छोड़ दिया है खाना-पीना

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 03, 2022 08:06 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 08:11 pm IST

Sidhu Moosewala Pet Dogs: सिद्धू मूसेवाला को जानवरों से प्यार था। उनके घर तो पेट डॉग शेरा और बघीरा हैं। सिद्धू की मौत बाद दोनों ने न ही कुछ खाया है और न ही कुछ पीया।

Sidhu Moosewala- India TV Hindi
Sidhu Moosewala Pet Dogs Image Source : INSTAGRAM/SIDHU MOOSEWALA

Highlights

  • 28 साल के थे सिंगर सिद्धू मूसेवाला
  • सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके पेट डॉग का बुरा हाल है

Sidhu Moosewala Pet Dogs: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके घरवालों का बुरा हाल तो है साथ ही साथ पालतू जानवर भी इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं। 

सिद्धू मूसेवाला को जानवरों से प्यार था। उनके घर तो पेट डॉग शेरा और बघीरा हैं। सिद्धू की मौत बाद दोनों ने न ही कुछ खाया है और न ही कुछ पीया। सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के पेट डॉग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वहीं दो घंटे चले मूसेवाला के पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर गोलियों के एंट्री-एग्जिट समेत 24 निशान मिले। हमलावरों ने उनके सिर में भी गोली मारी। पांच डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने उनका पोस्टमार्टम किया।

इससे पहले परिजनों ने सिद्धू के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। वे मांग कर रहे थे कि पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद पुलिस अधिकारी उनको मनाने में जुटे थे। 

ये भी पढ़ें - 

Samrat Prithviraj Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म को मिल रहा है जबरदस्त प्यार

सीएम योगी ने यूपी में टैक्स फ्री की अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अमित शाह ने पत्नी संग देखी फिल्म

सीएम योगी अपने मंत्रियों के साथ देखेंगे अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, रखी गई स्पेशल स्क्रीनिं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन